फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पपला प्रकरण: थाने पर फायरिंग करने वाले पांच बदमाशों में रेवाड़ी का आकाश

विज्ञापन
रेवाड़ी। बहरोड़ थाना में फायरिंग कर आरोपी पपला को छुडाकर ले जाने में शामिल आकाश यादव जिस पर राजस् - फोटो : Rewari
विज्ञापन
समीपवर्ती राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड पुलिस थाने में फायरिंग कर हवालात में आरोपी विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को छुड़ाकर ले जाने की वारदात में 6 आरोपियों को चिह्नित किया गया है। इन अभियुक्तों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इनमें रेवाड़ी शहर के आदर्श निवासी करीब 24 वर्षीय आकाश भी शामिल है। बताया जा रहा है कि आकाश बदमाशों की कार चला रहा था।
विज्ञापन

जयपुर के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एटीएस एवं एसओजी अनिल पालीवाल ने बताया कि थाना बहरोड जिला भिवाड़ी की जांच में पपला गुर्जर को थाने पर हमला एवं फायरिंग कर छुड़ा ले जाने की घटना में 6 आरोपियों का नाम सामने आया है। इनमें रेवाड़ी शहर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी करीब 24 वर्षीय आकाश भी शामिल था। इसके अलावा महेंद्रगढ़ जिले के गांव खैराली निवासी करीब 27 वर्षीय धर्मवीर, अशोक उर्फ मेजर, दीक्षांत, दिनेश कुमार व सोमदत्त का नाम शामिल हैं। इन अभियुक्तों की राजस्थान पुलिस की विशेष टीमें तलाश कर रही हैं। एसओजी के इनपुट के बाद रेवाड़ी सीआईए की टीम भी संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। इन अभियुक्तों को पर राजस्थान पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें