फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लंबे इंतजार के बाद नए बस स्टैंड का निर्माण शुरू, 2 साल में बनकर होगा तैयार

विज्ञापन
बारिश में नए बस स्टैंड के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेक्टर-12 में प्रस्तावित नए बस स्टैंड के निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बुधवार को कर दिया है। रामगढ़ रोड के दक्ष प्रजापति चौक पर 20 एकड़ में बनने वाले भवन पर 39 करोड़ की लागत आएगी।
विज्ञापन

इसमें एक साथ 18 बसें खड़ी हो सकेंगी। 24 माह की डेडलाइन वाले इस प्रोजेक्ट को 2028 तक पूरा करना होगा। 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में नए बस स्टैंड का शिलान्यास हुआ था।
करीब 20 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस बस अड्डे को तकनीकी रूप से 5 मुख्य ब्लॉक्स में विभाजित किया गया है। इसमें मुख्य भवन दो मंजिला होगा। बसों की मरम्मत के लिए वर्कशॉप ब्लॉक, तकनीकी जांच के लिए सर्विस पिट, प्रशासनिक कार्यों के लिए यार्ड मास्टर ब्लॉक और एक एनसिलरी शेड बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इन अलग-अलग ब्लॉक्स की वजह से बस अड्डे के अंदर बसों का आवागमन और यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह व्यवस्थित रहेगी। बस स्टैंड का निर्माण रामगढ़ रोड पर किया जा रहा है। फिलहाल रामगढ़ रोड पर बस की एंट्री और एग्जिट आउटर सरकुलर रोड पर ही रहेगी। इससे नया बस स्टैंड बनने के बाद भी बसों का हाईवे पर आवागमन दिल्ली रोड से ही रहेगा। रामगढ़ रोड न केवल सीधा हाईवे से जुड़ा है बल्कि इससे आवागम करने पर दूरी भी आधे से कम है।
इलेक्ट्रिक बसों के लिए 3 एकड़ में बनेगा चार्जिंग स्टेशन

इस प्रोजेक्ट में ग्रीन एनर्जी पर विशेष फोकस किया गया है। परिसर के भीतर ही 3 एकड़ जमीन विशेष रूप से इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन के लिए आरक्षित रखी गई है। रेवाड़ी डिपो को पहले ही 5 इलेक्ट्रिक बसें मिल चुकी हैं और आने वाले समय में इनकी संख्या में भारी बढ़ोतरी होगी। ऐसे में यह स्टेशन जिले की सभी इलेक्ट्रिक बसों के लिए मुख्य चार्जिंग हब के रूप में काम करेगा। रेवाड़ी को 45 बसें मिलनी हैं। 13 करोड़ की लागत से चार्जिंग स्टेशन बनेगा।

1973 में बना पुराना बस स्टैंड

शहर के सरकुलर रोड पर बना मौजूदा बस स्टैंड 1973 में बनकर तैयार हुआ था। इसके बाद से ही डिपो लगातार उपेक्षा का शिकार बना रहा है। बस स्टैंड भीड़ वाले इलाके में स्थित है और इसका भवन जर्जर हो चुका है। बारिश के समय बस स्टैंड के भवन का प्लास्टर तक गिरता रहता है। पुराने बस स्टैंड को स्थानांतरित करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से 2011 में लगभग 20 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया था। इसके बाद मुआवजे को लेकर मामला कोर्ट में चला गया था। 2 साल पहले पूरी जमीन कब्जा मुक्त हुई थी।

18 बस बूथों से एक साथ दौड़ेंगी रोडवेज की बसें

इस नए परिसर की क्षमता वर्तमान बस अड्डे से कई गुना ज्यादा होगी। मुख्य भवन में 18 बस बूथ बनाए जाएंगे। इसका मतलब है कि एक ही समय में 18 अलग-अलग रूटों की बसें अपने निर्धारित बूथ पर खड़ी होकर सवारी भर सकेंगी। इससे यात्रियों को अपनी बस ढूंढने में परेशानी नहीं होगी और न ही बसें खड़ी करने को लेकर कोई आपाधापी मचेगी। मुख्य हॉल में यात्रियों के लिए आधुनिक वेटिंग एरिया और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
-

देरी पर विधायक बोले- तत्कालीन सरकार ने जल्दबाजी की



विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि बस स्टैंड पूरी तरह से आधुनिक होगा जिससे रेवाड़ी को नई पहचान मिलेगी। वर्कशॉप और चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। बस स्टैंड का भवन दो मंजिला होगा। 39 करोड़ बस स्टैंड के निर्माण और 25 करोड़ दूसरे कार्यों पर खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि जुलाई 2025 में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसका शुभारंभ किया था। ठेकेदार और अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। देरी के सवाल पर विधायक ने कहा कि 2013 में जल्दबाजी में तत्कालीन सरकार ने शिलान्यास कर दिया है जिसके चलते कोर्ट केस के चलते निर्माण में देरी हुई।

बारिश में नए बस स्टैंड के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। संवाद

बारिश में नए बस स्टैंड के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें