बाजार में निरीक्षण करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न थाना प्रभारियों की तरफ से पैदल गश्त अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने मुख्य बाजारों, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया।
स्थानीय निवासियों, दुकानदारों, व्यापारियों और युवाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस दौरान थाना प्रबंधक खोल इंस्पेक्टर गजराज सिंह, कसौला इंस्पेक्टर सतीश कुमार, सदर इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह, रामपुरा पीएसआई मनीष कुमार, सेक्टर-3 चौकी इंचार्ज पीएसआई राकेश कुमार, डहीना चौकी इंचार्ज एसआई रजनीश कुमार और भाड़ावास गेट चौकी इंचार्ज एसआई सुमन ने अपनी-अपनी टीमों के साथ क्षेत्र में गश्त की।
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा और खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। क्षेत्रवासियों ने पुलिस के इस जन-उन्मुख प्रयास की सराहना की।