फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एडवोकेट सुनीता रंगा ने पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल के लिए भरा नामांकन

Tue, 10 Feb 2026 06:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल के चुनाव को लेकर अधिवक्ता सुनीता रंगा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। एडवोकेट सुनीता रंगा ने चंडीगढ़ में पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल के लिए नामांकन भरा।
विज्ञापन

यह चुनाव 17 मार्च को चंडीगढ़ हाईकोर्ट तथा 18 मार्च को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की विभिन्न अदालतों में संपन्न होंगे। बार काउंसिल में कुल 25 सीटें हैं, जिनमें से 7 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इनमें से 2 सीटें नामांकन के माध्यम से भरी जाएंगी।
खास बात यह है कि रेवाड़ी बार से एडवोकेट सुनीता रंगा एकमात्र महिला अधिवक्ता हैं, जिन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल के लिए नामांकन दाखिल किया है। इस अवसर पर एसके बिश्नोई, रामावतार श्योराण, गौरव ग्रोवर, विवेक सिंगला, सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें