अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की तरफ अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व संपदा माजरा श्योराज में बिना अनुमति के लगभग दो एकड़ भूमि में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। इस अवैध कॉलोनी में बनाए गए 5 डीपीसी, 2 चारदीवारी तथा कच्चे रोड नेटवर्क पर तोड़फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई। इस संबंध में जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग ने आमजन से अपील की है कि नियंत्रित व शहरी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें। प्लॉट खरीदने से पूर्व संबंधित कॉलोनी की वैधता की जानकारी इस कार्यालय से अवश्य प्राप्त करें, ताकि विभागीय कार्रवाई और आर्थिक नुकसान से बचा जा सके। किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले सरकार के नियमानुसार आवश्यक अनुमति लेना अनिवार्य है।