धारूहेड़ा। अलावलपुर में पेट दर्द की वजह से छात्र की मौत मामले में अंतिम संस्कार के बाद सामने आए तथ्यों ने मामले को और गंभीर बना दिया है। छात्र ने पिछले छह माह में घर से करीब तीन लाख रुपये उठाए थे, जो उसने अपने सहपाठियों को दे दिए।
परिजनों के अनुसार छात्र बीते कुछ समय से घर से रुपये गायब कर रहा था लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि रकम इतनी बड़ी हो चुकी है। परिवार का कहना है कि छात्र स्कूल में अपने दोस्तों को पैसे बांटता था और इसी कारण उसने लगातार घर से रुपये चोरी किए।
जब घर में पैसों की कमी महसूस हुई तो परिवार ने इसकी जांच शुरू की, लेकिन इससे पहले ही छात्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है।