फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: केबल अंडरग्राउंड का प्रोजेक्ट कैंसिल, अब लगेंगे इंसुलेटेड तार

Sun, 28 Dec 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सेक्टर 1 में तारों का बना मकड़जाल। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में केबल अंडरग्राउंड का प्रोजेक्ट कैंसिल होने के बाद विद्युत इंसुलेटर तार लगाने की मंजूरी बिजली निगम को मिल चुकी है। प्रोजेक्ट पर करीब 36 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने पहल कर भाड़ावास गेट से झज्जर रोड तक केबल अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट को लेकर प्रपोजल भिजवाया था जिसके अंतर्गत केबल अंडरग्राउंड करने की योजना थी। बीच में योजना में बदलाव लाया गया। अब खंभों पर ही विद्युत इंसुलेटेड तार लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

मौजूदा बिजली के खंभों पर ही इंसुलेटर तार लगाए जाएंगे। ये तार सामान्य तारों की तुलना में अधिक सुरक्षित होते हैं क्योंकि इन पर प्लास्टिक या रबड़ की एक परत चढ़ी होती है जिससे बिजली का झटका लगने का खतरा कम हो जाता है। यह एक सस्ता और त्वरित विकल्प है जो तुरंत सुरक्षा में सुधार लाएगा।

यह अंडरग्राउंड केबलिंग जैसा स्थायी और सुंदरीकरण समाधान नहीं है लेकिन अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि वर्तमान में यह प्रोजेक्ट रद्द कर दिया गया है। फिलहाल, सुरक्षा और बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए इंसुलेटर तारों को प्राथमिकता दी जा रही है जिसका काम जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें