फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 4.50 करोड़ की लूट का आरोपी 6 साल बाद गिरफ्तार

Sun, 14 Jan 2024 12:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। अपराध शाखा-1 रेवाड़ी की टीम ने छह साल पहले दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर चालक और उसके साथी का अपहरण कर साढ़े 4 करोड़ रुपये लूट की घटना में शामिल पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद जुनेद उर्फ जुमेल निवासी गली नं. 9 अमीना मस्जिद, वजीराबाद दिल्ली के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गुजरात के जिला मेहसाणा के ऊंजा निवासी करण पटेल ने शिकायत देकर बताया कि वह 20 सितंबर 2018 की रात को अपने साथी गजेंद्र राठौर निवासी अहमदाबाद के साथ दिल्ली से अहमदाबाद जा रहे थे। इसी दौरान धारूहेड़ा के पास कुछ लोगों ने उन्हें बंधक बनाकर उनकी गाड़ी व कंपनी के कुल 4 करोड़ 50 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में मामला दर्ज किया था। 9 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर 2 करोड़ 52 लाख रुपये बरामद किए थे। इस मामले में अपराध शाखा-1 रेवाडी पुलिस ने शुक्रवार को मामले में एक और आरोपी पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश मोहम्मद जुनैद उर्फ जुमेल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें