फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दिल्ली से चोरी की गई बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Tue, 13 May 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 18आरोपी, प्रदीप। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। थाना माॅडल टाउन पुलिस ने दिल्ली से चोरी की गई बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव तुर्कियावास निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है।
पुलिस ने 10 मई को कालाका चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक को रोकर जांच की। बाइक चालक ने अपना नाम प्रदीप निवासी गांव तुर्कियावास बताया। उससे बाइक के बारे पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। बाइक के कागजात भी नहीं दिखा सका। पुलिस ने बाइक की इंजन व नंबर से जांच की तो बाइक के नंबर फर्जी पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान यह बाइक दिल्ली के जसोला विहार निवासी शहजेब इकबाल की पाई गई। जांच में पाया गया कि इस बाइक की चोरी के संबंध में थाना शाहीन बाग दिल्ली में मुकदमा दर्ज है। पुलिस की पूछताछ में प्रदीप ने बताया कि उसने दिल्ली से बाइक चुराई थी।पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें