फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर हादसा: बस और कार की आमने-सामने हुई टक्कर, दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

Wed, 06 Mar 2024 09:28 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी में रोडवेज बस और कार की टक्कर से भयानक हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग गांव चांगरोड के रहने वाले थे।
विज्ञापन
रेवाड़ी में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ मार्ग पर गांव सीहा के नजदीक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हरियाणा रोडवेज की बस और बलेनो कार की सीधी टक्कर हो गई। जिसमें गांव चांगरोड के पांच लोगों की मौत हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक गांव चांगरोड के लोग विवाह समारोह में शामिल होने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। हादसा सुबह के समय में हुआ है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, जानकारी के अनुसार हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें