फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभाविप ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विद्यार्थियों की मांगों को लेकर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया। जानकारी देते हुए अभाविप के जिला संयोजक विशाल राव ने बताया कि परिषद के कार्यकर्ता ज्ञापन देने पहुंचे तो उन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा रोका गया। 2 घंटे की नारेबाजी करने के पश्चात के कार्यकर्ताओं ने जब मेन गेट पर ताला लगाने की कोशिश की तो उनपर पुलिस प्रशासन द्वारा बल प्रयोग किया गया।
विज्ञापन

उसके पश्चात रजिस्ट्रार डॉ. प्रमोद भारद्वाज आए तब उन्होंने कहा कि हम अंदर जाकर बात करते हैं परंतु कोई विकल्प नहीं निकला। परंतु फिर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जोर जबरदस्ती करके अंदर जाने की कोशिश की तो पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें बलपूर्वक रोकने की कोशिश की गई। आखिर में यूनिवर्सिटी प्रशासन को झुकना पड़ा और यूजी व पीजी कक्षाओं में 3 घंटे में कोई भी 4 प्रश्न करने का विकल्प दिया गया। वह जितने भी रिजल्ट पेंडिंग हैं उन सभी को जल्द से जल्द प्रकाशित किया जाएगा। वह मर्सी चांस यह पेपर रेगुलर के साथ किए जाएंगे। इस मौके पर जिला कार्यालय मंत्री योगेश भारद्वाज, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ सैनी, जिला संगठन मंत्री राकेश हथो, जिला एसएफडी पंकज चौधरी, राजकीय महाविद्यालय रेवाड़ी इकाई अध्यक्ष आशीष शर्मा, राहुल खरखड़ा, कपिल शर्मा, तरुण, एकता ,जया ,सिमरन, राहुल कपिल कल्याण व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें