फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: केक काट और पौधरोपण कर मनाया आरती सिंह का जन्मदिन

Fri, 03 Jul 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
आरती सिंह राव का जन्मदिन मनाते ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी। स्रोत : सभा
विज्ञापन
रेवाड़ी। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण सभा की ओर से हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का जन्मदिन शुक्रवार को मनाया गया। इस अवसर पर केक काटा गया और लड्डू बांटे गए। साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान आरती राव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन

सभा के प्रधान कैलाशचंद जांगिड़ ने कहा कि आरती सिंह राव युवाओं और महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने पौधरोपण समाज जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण करना होगा।
इस अवसर पर रवि दत्त, ईश कुमार, राजेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह, मदनलाल, आरके जांगड़ा, धीरज कुमार, हेमंत प्रधान सहित जांगिड़ समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें