लोगों से बातचीत करते डॉ. सतीश खोला। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। पीपीपी के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने सेक्टर-1 स्थित अपने कार्यालय में आयोजित जनसंपर्क एवं जनसेवा कार्यक्रम के दौरान लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) प्रणाली को लागू किया है। डीबीटी के सफल क्रियान्वयन के मामले में प्रदेश अग्रणी राज्यों में शामिल है। कई मानकों पर नंबर वन है। डीबीटी व्यवस्था के माध्यम से सरकारी सहायता और आर्थिक लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रहे हैं, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है।