फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाकर 65 हजार करने का लक्ष्य रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है। अबकी बार विभाग ने विद्यार्थियों की संख्या 65 हजार करने का लक्ष्य रखा है, जिसको लेकर स्कूल मुखियाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुखियाओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए ठोस प्रयास करें।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद सामरिया और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया ने मुखियाओं को कहा है कि लक्ष्य को हासिल किया जाए। दरअसल, विभाग ने यह कदम सरकारी स्कूलों में घटते नामांकन की समस्या से निपटने के लिए उठाया है। पिछले कुछ वर्षों से निजी स्कूलों के बढ़ते प्रभाव और अभिभावकों के रुझान के कारण सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या में कमी देखी जा रही है। इस स्थिति को सुधारने के लिए विभाग ने स्कूल मुखियाओं को ग्राउंड स्तर पर काम करने का आदेश दिया है। डीईईओ ने स्पष्ट किया है कि केवल फोटो खिंचवाने या दिखावे से काम नहीं चलेगा, बल्कि वास्तविक परिणाम लाने होंगे। उनका कहना है कि यह अभियान तभी सफल होगा, जब स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति और नामांकन में वास्तविक वृद्धि दिखेगी। बता दें, अब तक स्कूलों में 59 हजार विद्यार्थी थे, जिन्हें बढ़ाकर 65 हजार से अधिक करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें