फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मृतक कर्मचारी की आश्रित को दिया 28 लाख का चेक

विज्ञापन
मोनिका देवी को सहायता राशि का चेक सौंपते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक मृतक कर्मचारी सुरेश कुमार की पत्नी को एक्सिस बैंक की ओर से 28 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। सुरेश कुमार जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत सीवरमैन थे। उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने एक्सिस बैंक अधिकारियों की मौजूदगी में सुरेश कुमार की पत्नी मोनिका देवी को सहायता राशि का चेक भेंट किया। कर्मचारी की पत्नी मोनिका देवी को 20 लाख रुपये तथा उसके दो बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए चार-चार लाख रुपये का चेक दिया गया।
बैंक के ब्रांच हेड अभिषेक यादव ने बताया कि कर्मचारी सुरेश कुमार एचकेआरएनएल के माध्यम से जनस्वास्थ्य विभाग में सीवरमैन के पद पर कार्यरत था। उसकी आकस्मिक मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन

बैंक नियमों के अनुसार कर्मचारी की मृत्यु पर परिवार को यह सहायता राशि प्रदान की गई है। एक्सिस बैंक ने सुरेश कुमार के बीमा दावे का त्वरित निपटान करते हुए उनके परिजनों को यह सहायता राशि प्रदान की। इस दौरान बैंक के को-ऑपरेटिव सैलरी हेड जितेंद्र यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें