फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल की बस पलटी, महिला सहित छह बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव राजगढ़ में शनिवार सुबह बाइक को बचाने के प्रयास में करीब चालीस बच्चों से भरी एक स्कूल बस सड़क किनारे पलट गई, जिससे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब आधा दर्जन बच्चों सहित गांव की एक महिला भी घायल हो गई। बस पलटने की सूचना से गांव में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों द्वारा बस के सीसों को तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला गया। गनीमत यह रही कि बस की स्पीड धीरे थी। सूचना के बाद स्कूल प्रबंधक भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव राजगढ़ से गिगवाला की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण का कार्य पिछले पांच माह से अधूरा पड़ा हुआ है। शनिवार को सुबह करीब आठ बजे गांव से बच्चों को लेकर एक प्राइवेट स्कूल की बस जा रही थी। सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे गड्ढों में बस का टायर धंस गया, जिससेे बस पलट गई। बस के पलटने से बच्चों में चीख-पुकार मच गई। पैदल जा रही एक महिला भी बस की चपेट में आ गई। बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में बस के सीसों को तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। ग्रामीणों की सूचना के बाद स्कूल प्रबंधक भी मौके पर पहुंच गए। उधर, ग्रामीणों ने बताया कि करीब पांच माह से अधूरे पड़े इस रोड के निर्माण के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार अधिकारियों को भी शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें