जिले में कोरोना संक्रमण के मामले में पहले के बीच काफी सुधार हुआ है। रविवार को कोरोना पॉजिटिव के 66 नए मामले सामने सामने आए है जबकि 74 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 86939 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 7244 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 6721 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं। जबकि 34 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 489 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 79292 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है तथा शेष 403 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
बता दें कि जिलेभर में 3 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 489 एक्टिव केस हैं, इनमें 37 विभिन्न अस्पतालों में व 2 जिला कोविड केयर सेंटर में एडमिट हैं, जबकि 450 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
मेडिकल हेल्थ बुलेटिन के अनुसार रविवार को जिले से संबंधित 66 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 36 रेवाड़ी शहर, 9 जाटूसाना, 7 धारूहेड़ा, 3 बोडिया कमालपुर, 2-2 बावल, जाट सायरवास, सुमा खेड़ा व निमोठ तथा एक-एक केस हरजीपुर, एसपी रेसिडेंट, लखनोर से संबंधित है। रविवार को जिले से संबंधित 74 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 38 रेवाड़ी शहर, 7 बावल, 4 धारूहेड़ा, 3 टांकडी 2-2 गोकलगढ़, रालियावास, तुर्कियावास तथा एक-एक आकेड़ा, एडीसी रेसिडेंट, अलियावास, डीसी रेसिडेंट, रालियावास, काजीवास, काकोड़िया, कुंडल रेवाड़ी, नंगली गोधा, नयागांव, रोजाका, टींट, श्योराज माजरा, लाखनोर, मोहदीनपुर व राजगढ़ से संबंधित हैं।