फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुकिंग कर वापस लौट रहे फोटोग्राफर को तेज रफ्तार कार चालक ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में फोटोग्राफर सहित दो युवकों की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए है। पुलिस ने अज्ञात वाहनों चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राजस्थान के नीम का थाना के समीप एक गांव निवासी करीब 21 वर्षीय अजय कुमार फोटोग्राफर का कार्य करता था तथा रेवाड़ी में ही किराये के मकान में रहता था। शनिवार रात को गांव खंडोडा में बुकिंग करने के बाद रविवार अलसुबह बाइक पर सवार होकर वापस रेवाड़ी जा रहा था। इस दौरान रेवाड़ी-शाहजापुर रोड पर गांव जैतड़ावास के पास एक तेज रफ्तार आल्टो गाड़ी की टक्कर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस व आसपास के लोगों ने घायल अजय को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
एक अन्य घटना में धारूहेड़ा के वार्ड नंबर छह निवासी करीब जगत सिंह शनिवार की रात पैदल बाजार से अपने घर की ओर आ रहा था। सोहना रोड पर हनुमान मंदिर के पास पहुंचा तो तेज गति से आ रहे एक ट्रॉला ने जगत सिंह को टक्कर मार दी। ट्रॉला की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रॉला को छोड़ कर फरार हो गया। घटनास्थल पर भीड़ एकत्रित हो गई तथा जाम की स्थिति बन गई थी। सूचना के बाद सेक्टर-छह थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा ट्रॉला को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू : चौकी प्रभारी
भाड़ावास गांव पुलिस चौकी प्रभारी नीतू ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें