फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर 6 पैसेंजर ट्रेनों का संचालन आज से 

Mon, 05 Apr 2021 03:27 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन

दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर सोमवार से छह पैसेंजर ट्रेनों का दोबारा से संचालन किया जा रहा है। ऐसे में दिल्ली से रेवाड़ी के मध्य सफर करने वाले हजारों लोगों को इसका फायदा मिलेगा। सोमवार से ट्रेन नंबर 04433 दिल्ली से सुबह 7 बजे चलकर 8.05 बजे पर गुरुग्राम रेलवे स्टेशन, 8.45 बजे पर पटौदी रोड रेलवे स्टेशन और सुबह 9.30 बजे रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04434 बनकर रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से सुबह 11.35 बजे चलेगी, पटौदी रोड रेलवे स्टेशन 12.04 बजे, गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर 12.42 बजे और दिल्ली 2.15 बजे पर पहुंचेगी। 

विज्ञापन


स्पेशल ट्रेन संख्या 04470 बनकर सोमवार को दिल्ली से दोपहर 1.15 बजे चलकर, 2.46 बजे पर गुरुग्राम रेलवे स्टेशन, 3.24 बजे पर पटौदी रोड रेलवे स्टेशन और सायं 4.10 बजे रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04469 रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से अगले दिन मंगलवार को सुबह 5.30 बजे चलकर 5.57 बजे पटौदी रोड रेलवे स्टेशन, 6.47 बजे गुरुग्राम रेलवे स्टेशन और 8.10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 

ट्रेन संख्या 04435 रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से सायं 3 बजे चलकर पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर 3.29 बजे, 4:09 बजे गुरुग्राम रेलवे स्टेशन और 5.45 बजे नई दिल्ली स्टेशन होते हुए, 4.20 बजे पर तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन रूकने के उपरांत 8.45 बजे मेरठ पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04436 मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन से सुबह 6.45 पर चलकर रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12.10 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


गुरुग्राम के स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा ने बताया कि रेलवे विभाग के निर्देशानुसार ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है। कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए व्यवस्थाएं की गई हैं। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म और ट्रेनों में सफर के दौरान यात्रियों को मास्क लगाना जरूरी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें