फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5वीं कक्षा का छात्र लापता, अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। विश्वकर्मा कॉलोनी में रहने वाले बिहार निवासी एक व्यक्ति का 12 वर्षीय बेटा लापता हो गया। पीड़ित ने बच्चे का अपहरण होने का अंदेशा जताते हुए पुलिस को शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बिहार के जिला मधेपुरा के गांव श्याम निवासी संजीव मुखिया ने कहा है कि वह पिछले तीन सालों से यहां की विश्वकर्मा कॉलोनी में परिवार सहित किराए के मकान में रहते हैं। उनका बड़ा बेटा नीरज गांव भाकली स्थित स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र है। 31 मार्च को वह बिना कुछ बताए घर से चला गया। बच्चे के घर नहीं लौटने पर स्वजन ने तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग पाया। संजीव ने बच्चे का अपहरण होने का अंदेशा जताते हुए पुलिस को शिकायत दी है। कोसली थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें