फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 साल पुरानी समस्या का होगा समाधान, छह माह में पूरा होगा सीवर लाइन का कार्य

विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय के सामने सीवर से निकलता गंदा पानी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर तीन में 35 साल पुरानी समस्या के समाधान को लेकर नगर परिषद ने सीवर लाइन डालने का कार्य शुरू कर दिया है। अमृत योजना के तहत गढ़ी बोलनी रोड स्थित पब्लिक हेल्थ कार्यालय से राजेश पायलट चौक तक एक किमी. लंबी लाइन डाली जाएगी। इसका अभी लगभग 100 मीटर का कार्य पूरा हो चुका है। इस लाइन के डलने से सेक्टर तीन के साथ-साथ कृष्णा नगर, माडल टाउन और शक्ति नगर के हजारों लोगों को फायदा होगा। इसका कार्य पूरा होने के बाद शीघ्र ही अनाज मंडी और कंपनी बाग के लोगों की सीवर की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

24 मार्च को नगर परिषद पूनम यादव ने 5 करोड़ रुपये की लागत से बिछने वाली एक किमी. लंबी सीवर लाइन का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया था। राव से मिली थी चेयरपर्सन नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव ने बताया कि सेक्टर तीन में डिस्पोजल प्लांट के कारण पिछले 35 सालों से सेक्टरवासी परेशान थे। सेक्टरवासियों ने उनसे जब मुलाकात की थी तो यह काम बेहद कठिन लग रहा था क्योंकि पूरा प्रोजेक्ट करोड़ों रुपये का था। इस प्रोजेक्ट का प्रपोजल बनाकर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से मुलाकात की थी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने उनकी मदद की तथा पांच करोड़ रुपये का बजट अमृत योजना के तहत मंजूर कराया, जिसके चलते यक महत्वपूर्ण कार्य शुरू हो पाया है।
आरडब्ल्यूए ने जताया आभार
सीवर लाइन डलने की सूचना के बाद आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने चेयरपर्सन पूनम यादव का आभार जताया है। सेक्टर तीन आरडब्ल्यूए के प्रधान प्रताप सिंह यादव ने कहा कि सीवर डिस्पोजल प्लांट की समस्या को लेकर सेक्टरवासी बीते कई सालों से प्रयासरत थे तथा हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था। लोगों का अपने घरों में रहना भी मुश्किल हो गया था। अब लाइन डलने से उनको सीवर ओवरफ्लो की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

-------
कोट
पांच करोड़ रुपये की लागत से 800 एमएम मोटी सीवर लाइन डाली जा रही है। छह माह में लाइन डालने का यह काम पूरा हो जाएगा। इस लाइन के डलने के बाद सेक्टर-3 के सीवरेज डिस्पोजल प्लांट में बने तीनों टैंकों को बंद कर दिया जाएगा। इससे सिर्फ सेक्टर तीन ही नहीं माडल टाउन, कृष्णा नगर व शक्ति नगर के लोगों को फायदा होगा।
- अजय सिक्का-एक्सईएन, नगर परिषद, रेवाड़ी
शहर में जगह-जगह सीवर ओवरफ्लो की समस्या:
शहरभर में सीवर जाम की समस्या आम बात हो गई है। जगह-जगह सीवर जाम होने के कारण दूषित पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर जमा हो रहा है, जिसके चलते न केवल आमजन का सड़कों से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं दूषित पानी से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों का वहां पर रहना मुश्किल हो रहा है। कई दिनों से सड़कों पर दूषित पानी जमा होने के कारण मच्छर मक्खी पैदा हो रहे हैं। इसके चलते आसपास बीमारियां फैलने की भी आशंका बढ़ गई है। वहीं सबसे अहम बात तो यह है कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। इससे बार-बार सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है।
मोहल्ले की 1990 से बनी है सीवर चोक होने की समस्या
पिछली योजना में कुछ जगह सीवर लाइन डाली गई थी। मुख्य रास्ते पर सीवर लाइन नहीं डाली गई है। 1990 से सीवर चोक होने की समस्या बनी हुई है। आज तक इसका निराकरण नहीं हो सका है। सांघी का बास व तेजपुरा खाराकुआं पर सफाई का अभाव है।
- कमल, शहरवासी
-----------------
शहर में सीवर चोक होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। लोगों का आना-जाना मुश्किल हो रहा है। नई सीवर लाइन डाली जाए तो इस समस्या का समाधान हो सकता है। जगह-जगह सफाई का अभाव है। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है।
-अंशुल, शहरवासी
-----------------
शहर में जगह-जगह सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। बच्चों को भी स्कूल जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। वहीं संक्रामक रोगों के फैलने की संभावना बनी रहती है।
-मोहित ढ़ींगरा, शहरवासी
-----------------
शहर में सीवर चोक होने की समस्या बनी रहती है। घरों के बाहर गंदा पानी बहता रहता है। प्रशासन को लोगों की समस्या का समाधान करना चाहिए। ताकि इस समस्या से पूर्ण रूप से निजात मिल सके।
विज्ञापन

-रमन पचरिचा, शहरवासी
--------
कोट
शहर में धीरे-धीरे विकास कार्य कराया जाएगा। सीवर की पुरानी लाइनों को बदलवाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
-पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें