फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिले के 3 स्वास्थ्य केंद्र होंगे अपग्रेड

Wed, 01 Jan 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) अपग्रेड किए जाएंगे। धारूहेड़ा स्थित पीएचसी को अपग्रेड कर सब डिविजनल हॉस्पिटल और भाड़ावास व डहीना पीएचसी को सीएचसी का दर्जा देने का प्रस्ताव स्वास्थ्य निदेशालय को भेजा गया है। तीन पीएचसी के अपग्रेड होने से डाॅक्टरों और संसाधनों की वृद्धि होगी जिससे मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।
जिले की बढ़ती आबादी को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार की जरूरत महसूस की जा रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाने की योजना बनाई है। डहीना खंड में आबादी बढ़ी है। ऐसे में वहां पर सीएचसी की जरूरत है। यहां पीएचसी को अपग्रेड करने से डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। एक्सरे से लेकर सभी लैब टेस्ट भी शुरू हो जाएंगे। अभी पीएचसी में ये सुविधा नहीं मिलने से मरीजों को एक्सरे के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। भाड़ावास पीएचसी को भी सीएचसी का दर्जा देने का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन


धारूहेड़ा नगर पालिका और औद्योगिक क्षेत्र है। यहां की जनसंख्या करीब एक लाख है। यहां झुग्गी-झोपड़ियों में बाहर से आने वाले मजदूर रहते हैं। जिले की सीमा से राजस्थान लगा है। यहां पीएचसी चल रही है। ऐसे में पीएचसी को अपग्रेड कर सब डिविजनल हॉस्पिटल बनाने का प्रस्ताव नगर पालिका ने भेजा है।

वहीं, अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटरों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। शहर में पहले कुतुबपुर व राजीव नगर में यूपीएचसी कार्यरत थी लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर तीन हो गई है। अब दिल्ली रोड पर घीसा की ढाणी में एक और यूपीएचसी शुरू की गई है। यहां पर 30 हजार की आबादी पर पीएचसी और 1 लाख की आबादी पर सीएचसी खुलती है।



सीएचसी बनने पर तैनात होंगे 7 चिकित्सक
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में 2 मेडिकल अफसर होते हैं। पीएचसी को अपग्रेड कर सीएचसी बनाए जाने पर डाक्टरों की संख्या सात हो जाएगी और चिकित्सा सुविधाएं भी बढ़ जाएंगी। एक एसएमओ (सीनियर मेडिकल ऑफिसर), डेंटल सर्जन व महिला विशेषज्ञ की भी तैनाती होती है। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। सीएचसी बनने पर टेस्ट में जो भी जरूरी सीबीसी, शुगर, ब्लड टेस्ट सहित एक्सरे सुविधा भी मिल सकेगी। पीएचसी में एक्स-रे की सुविधा नहीं होती है। पीएचसी में महिला चिकित्सक नहीं होती है। सीएचसी में महिला चिकित्सक भी तैनात होगी।
विज्ञापन



वर्जन
जिले की तीन पीएचसी को अपग्रेड करने का प्रस्ताव स्वास्थ्य निदेशालय को भेजा गया है। जल्द ही इनको मंजूरी मिल सकती है। इसके बाद इनमें उसी अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। नए सब सेंटर खोलने के लिए भी सर्वे किया जा रहा है। - डॉ. दीपक वर्मा, डिप्टी सिविल, सर्जन एवं नोडल अधिकारी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें