फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसली और नाहड़ अस्पतालों में 281 लोगों को लगाई गई वैक्सीन

विज्ञापन
कोसली नागरिक अस्पताल में महिला को टीका लगाती स्वास्थकर्मी। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल कोसली और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाहड़ में वीरवार को कोरोना से बचाव के चलते कुल 281 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए।
विज्ञापन

नाहड़ सीएचसी में कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव लहकरा ने बताया कि सीएचसी नाहड़ में 179 लोगों को टीके लगाए गए। उन्होंने बताया कि 95 लोगों को कोविशील्ड की पहली तथा 84 को दूसरी डोज लगाई गई। उन्होंने बताया कि सीएचसी नाहड़ के तहत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नाहड़ में 91 लोगों के आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए। इसी प्रकार पीएचसी गुड़ियानी में 30 और बवावा में 43 लोगों के टेस्ट किए गए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लक्षण प्रतीत होने पर कोरोना टेस्ट अवश्य कराएं।
विज्ञापन

डॉ. चितरंजन ने बताया कि नागरिक अस्पताल कोसली में डॉ. जयपाल, सरला और सरिता कुमारी की टीम ने वीरवार को दोनो आयु वर्ग के 12 लोगों को टीके की पहली तथा 90 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीककारण बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना से बचाव की दिशा में टीका निशुल्क लगाए जा रहे हैं, बारी आने पर टीकाकरण अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें