एनर्जी क्लब परिसर में रक्तदान करते लोग। स्रोत : एसोसिएशन
भिवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भिवाड़ी में हिल व्यू गार्डन रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने सोसाइटी के एनर्जी क्लब परिसर में भारतीय सेना के घायल सैनिकों के लिए रक्तदान शिविर लगाया गया। 202 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
आरडब्ल्यूए महासचिव धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि आरडब्ल्यूए का यह पांचवां कैंप है। प्रमुख रक्तदाताओं में सचिन राय (28वीं बार), धर्मेंद्र गौतम (26वीं बार), विपिन आहूजा (25वीं बार), कमलेश कुमार (15वीं बार) और विनोद भारद्वाज (14वीं बार) शामिल रहे। मौके पर राहुल गुप्ता, हरीश भट्ट, विवेक चौहान, मिहिर कुमार, बृजेंद्र पुष्करणा, संजय धीमान, डॉ. नीरज अग्रवाल, रमेश भट्ट, अरविंद परासर आदि उपस्थित रहे।