फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में महंगाई रुकने का नाम ही नहीं ले रही : कैप्टन अजय

Mon, 09 Mar 2026 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कैप्टन अजय सिंह यादव
विज्ञापन
रेवाड़ी। मध्य पूर्व में युद्ध की वजह से एलपीजी आपूर्ति को लेकर चिंता गहराने लगी है। पहले बुकिंग करने के दो से तीन दिन में वेंडर सिलिंडर घर पर पहुंचा देते थे लेकिन अब एजेंसी में जाने के बाद भी एक से दो सप्ताह में मुश्किल से सिलिंडर मिल रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने एलपीजी गैस सिलिंडर के मूल्यों में हुई बढ़ोतरी पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार में महंगाई रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी के जीवन को बेहद कठिन बना दिया है और सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर के मूल्य में लगभग 60 रुपये और कामर्शियल गैस सिलिंडर की में 115 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब देश पहले से ही बढ़ती महंगाई की मार झेल रहा है। पेट्रोल, डीजल, खाद्य पदार्थ, बिजली और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दाम पहले ही आम लोगों की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें