फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शिविर में 200 लोगों ने उठाए योजनाओं के लाभ

Tue, 15 Jul 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 9शिविर में लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला। स्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। वार्ड नंबर 24 कुतुबपुर स्थित कम्युनिटी सेंटर में फैमिली आईडी आधारित एक दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसमें 200 लोगों ने 15 सरकारी योजनाओं के लाभ उठाए।

कैंप का आयोजन नीरज पार्षद और एसएसपी फाउंडेशन ट्रस्ट के संयोजक पवन कुमार के संयुक्त प्रयास किया गया। हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला विशेष अतिथि रहे। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को फैमिली आईडी से जुड़े लाभ, पात्रता और विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


शिविर में वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन योजना, छात्रवृत्ति, परिवार समृद्धि योजना, अंत्योदय अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, निर्माण श्रमिक कल्याण योजना, ई-श्रम कार्ड पंजीकरण तथा सुकन्या समृद्धि योजना जैसे लाभ मौके पर ही प्रदान किए गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में आने वाली नई लाडो लक्ष्मी योजना के बारे में भी नागरिकों को अवगत कराया गया। यह योजना बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा एवं स्वावलंबन तक वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें