फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का कोसली व चरखीदादरी पर दो मिनट का ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांद्रा टर्मिनल-भिवानी/भिवानी-बोरीवली ग्रीष्मकालीन स्पेशल रेल सेवा का कोसली व चरखी दादरी स्टेशनों पर दो मिनट का ठहराव रखा गया है। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09007, बांद्रा टर्मिनल-भिवानी ग्रीष्मकालीन स्पेशल रेलसेवा कोसली स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 11.48/11.50 बजे और चरखी दादरी स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान का समय 12.13/12.15 बजे रखा गया है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09008, भिवानी-बोरीवली ग्रीष्मकालीन स्पेशल रेलसेवा चरखी दादरी स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 15.23/15.25 बजे, कोसली स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 15.51/15.53 बजे रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें