कोरोना संक्रमण की कम होती रफ्तार के बीच रेवाड़ी जिले में सैंपलिंग और वैक्सीनेशन दोनों में कमी आई है। पिछले एक सप्ताह से रोजाना 30 से कम केस ही सामने आ रहे हैं जबकि इससे पहले रोजाना 50 से ऊपर केस मिल रहे थे।
राहत की बात यह है कि पिछले 10 दिनों में किसी भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई। फिलहाल 104 एक्टिव केस हैं। 11 संक्रमित नागरिक अस्पताल और प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। 93 संक्रमितों को घर में आइसोलेट किया गया है। घर में आइसोलेट ज्यादातर संक्रमितों में कोरोना के मामूली लक्षण हैं।
हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 1106 सैंपल लिए गए। इनमें से 900 सैंपल की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। 18 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि 18 ही ठीक हुए हैं। शहर में 4, बावल में 4, मीरपुर में 5, नाहड़ में 1, खोल में 4 पॉजिटिव केस मिला। पॉजिटिविटी दर 4.11% और रिकवरी दर 98.51% है। मृत्यु दर 1.06% है।
आंकड़ों पर नजर डालें तो अभी तक जिले में 596997 सैंपल लिए जा चुके हैं जिसमें 24514 कोरोना पॉजिटिव मिले। 24149 संक्रमित ठीक हुए जबकि 261 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई। इसमें 3 कोरोना संक्रमित की मौत तीसरी लहर में हुई है। सोमवार को पूरे दिन में 1512 लोगों को वैक्सीन लगाई गई जबकि पूरे जिले में अभी तक 1487186 डोज लगाई जा चुकी है।