फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 17.860 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ का किया निष्पादन

Wed, 01 Apr 2026 05:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मौके पर पहुंचीं आईजीपी साउथ रेंज नाजनीन भसीन व पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा सहित अन्य अधिक
विज्ञापन
रेवाड़ी। नशा मुक्त रेवाड़ी मुहिम के तहत 39 मदों से संबंधित मादक पदार्थों का निष्पादन किया गया। यह निष्पादन सेक्टर 37 गुरुग्राम स्थित बायोटेक वेस्ट लिमिटेड कंपनी के बॉयलर में किया गया। इस कार्रवाई की अनुमति पुलिस महानिदेशक से प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन

बरामद नशीले पदार्थों में 8.790 किलोग्राम गांजा और 9.070 किलोग्राम डोडा पोस्त शामिल थे। कुल 17.860 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए गए। इस दौरान आईजीपी साउथ रेंज नाजनीन भसीन व पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा सहित कमेटी के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
निष्पादन के दौरान आईजीपी ने इलेक्ट्रॉनिक कांटे से मादक पदार्थों का वजन चेक किया और सही होने के पश्चात अपनी निगरानी में उन्हें नष्ट कराया। इस मौके पर रीडर आईजीपी साउथ रेंज एएसआई रवि दत्त, मालखाना मोहर्र एसआई काशीराम, लाईन अफसर एसआई विजय कुमार, एसआई सुनील कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें