फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने पड़े मकान से 14 हजार रुपये व गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है। शहर में चोरों ने एक सूने घर से 14 हजार की नकदी और गहने चोरी कर ले गए। पत्नी दिल्ली गई थी तो पति ड्यूटी पर नीमराणा गया हुआ था। वापस आया तो सारा सामान बिखरा मिला। शहर थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के विकास नगर निवासी कमलेश भारद्वाज ने बताया कि वह राजस्थान के नीमराणा स्थित कंपनी में काम करते हैं। वीरवार को वह अपनी ड्यूटी पर चले गए जबकि उनकी पत्नी दिल्ली किसी काम से गई हुई थी। देर शाम जब वह ड्यूटी से वापस घर पहुंचे तो घर के बाहर ताला लगा मिला। अंदर गए तो कमरे में रखी अलमारी और संदूक का लॉक टूटा हुआ था। सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब उसने चेक किया तो 14 हजार की नकदी, गहने सहित एक एटीएम कार्ड गायब थे। उसने तुरंत चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने जांच करने के बाद केस दर्ज कर लिया। पुलिस आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है जिससे चोरों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें