फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

119 संक्रमित मिले, सक्रिय केस 554

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में कोरोना की रफ्तार कभी धीमी तो कभी तेज हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को 119 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 125 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। अब कुल सक्रिय केसों की संख्या 554 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

गत आठ दिनों में कोरोना को मात देने वालों की संख्या 1534 हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लोगों को कोरोना के नियमों का पालन और समय पर वैक्सीन लगाने की सलाह लगातार दी जा रही है। जिले में कोरोना संक्रमण दर जहां 4.13 प्रतिशत है। वहीं कोरोना से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 96.55 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.10 फीसद है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को 1268 के सैंपल लिए गए, वहीं 953 की रिपोर्ट अभी लंबित है। जिले में अब तक 570749 के सैंपल लिए जा चुके हैं। अब 23520 कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा 22708 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।
-------------
कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा
तारीख मरीज ठीक हुए मिले केस कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या
29 जनवरी 125 119 554
28 जनवरी 182 87 560
27 जनवरी 216 174 655
26 जनवरी 229 81 697
25 जनवरी 214 123 845
24 जनवरी 190 135 936
23 जनवरी 169 118 991
22 जनवरी 209 184 1042
-----------------
जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा अभी भी बरकरार है। लोग कोरोना नियमों का पालन करेंगे तो खतरे से बचा जा सकता है। वहीं कुछ लोग वैक्सीन लगवाने में लापरवाही बरत रहे हैं। लोग समय पर वैक्सीन लगवाकर टीकाकरण अभियान का हिस्सा बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. अशोक कुमार, कोरोना नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें