फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर से चोरी किया 100 लीटर डीजल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित गांव सालावास स्थित एक होटल के पीछे से सीएम उड़नदस्ते व खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने टैंकर से चोरी किया तेल पकड़ा है। पुलिस ने मौके से तेल से भरे ड्रम व टैंकर को कब्जे में लिया है। आरोपी मौके से फरार हो गए। कसौला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। हाईवे से पहले भी तेल चोरी के मामले पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर सीएम उड़नदस्ता के इंस्पेक्टर सूबे सिंह, सब इंस्पेक्टर रामपाल, सब इंस्पेक्टर सांवलराम, एएसआई कर्मपाल व हेड कांस्टेबल सुनील और खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक मुकेश कुमार, सहायक इंजीनियर प्रवीण कुमार व चालक धीरज यादव मौके पर पहुंचे। वहां होटल के पीछे दो युवक टैंकर से तेल निकाल रहे थे। टीम को देखकर दोनों युवक फरार हो गए। पुलिस ने वहां रखे ड्रम से चोरी किया गया 100 लीटर डीजल बरामद कर लिया। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से बरामद डीजल, ड्रम व तेल टैंकर को जब्त कर लिया। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक मुकेश कुमार द्वारा कसौला थाना में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें