फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रिटायर फौजी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा हुई करोड़ों की ठगी; चार लोगों पर लगाए आरोप

Sat, 06 Jun 2026 10:35 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी

सार

रिटायर फौजी ने हांसी में सुसाइड कर लिया। करोड़ों रुपये की ठगी के मामले की बात सामने आई है।  
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव भगाना निवासी पूर्व फौजी व नंबरदार 62 वर्षीय सुंदर सिंह पंघाल का शव शनिवार सुबह विकास नगर में एक खाली प्लॉट में बने शौचालय में मिला। पुलिस ने मृतक की जेब से पांच पेज का सुसाइ़ड नोट बरामद किया है। इसमें लिखा है कि चार लोगों ने पांच करोड़ रुपये ठग लिए हैं। मौत का कारण क्या रहा यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों ने आत्महत्या करने की बात कही है और आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव लेने से मना कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के बेटे मनजीत पंघाल की रिपोर्ट पर विकास नगर निवासी दो महिलाओं व होशियार सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि होशियार, उनकी पत्नी कृष्णा, पुत्रवधू पूनम और ड्राइवर पवन ने पिता सुंदर सिंह से प्रॉपर्टी के लिए पांच करोड़ रुपये ले रखे थे। वे आरोपियों से अपनी रकम वापस मांग रहे थे लेकिन दे नहीं रहे थे। इतना ही नहीं ये लोग पिता को जान से मारने की धमकियां भी देते थे। आर्थिक संकट और मानसिक प्रताड़ना के कारण पिता ने आत्महत्या का कदम उठाया। पुलिस ने होशियार, उनकी पत्नी कृष्णा, पुत्रवधू पूनम और ड्राइवर पवन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसे पहले घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विनोद शंकर मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

पैसे लेने शुक्रवार को होशियार के घर गए थे
मनजीत ने बताया कि पिता होशियार के साथ करीब पांच करोड़ रुपये के लेनदेन का विवाद चल रहा था। वे पैसे लेने के लिए शुक्रवार शाम उसके घर गए थे और रात तक नहीं लौटे। शनिवार सुबह उनका शव होशियार सिंह के आवास से सटे प्लॉट में शौचालय में मिला। मनजीत ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि चार लोगों ने पांच करोड़ रुपये ठग लिए हैं और वापस नहीं दे रहे हैं। डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रहे हैं। मौत किस वजह से हुई यह पता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें