फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर पर छापामारी, नशीली दवाएं बरामद

Wed, 25 Sep 2013 10:50 PM IST
बहादुरगढ़/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में ड्रग कंट्रोल विभाग ने शहर में नशीली दवाएं बेचने वाले एक मेडिकल स्टोर पर छापामारी कर दवाओं को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


बुधवार को ड्रग कंट्रोलर विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि बहादुरगढ़ की अनाज मंडी में जय बालाजी मेडिकोज पर बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं रखी हुई हैं। रोहतक जोन के वरिष्ठ दवा नियंत्रण अधिकारी मनमोहन तनेजा ने बताया कि सूचना के आधार पर छापा मारा गया और मेडिकल स्टोर से चार तरह की नशीली दवाएं बरामद की गईं।

विभाग की टीम को इस सेंटर से कई ऐसी भी दवाएं मिली हैं जो प्रतिबंधित हैं। इन्हें रखने और बेचने के लिये जरूरी अनुमति पत्र भी स्टोर संचालक के पास नहीं मिला। मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल उसके खिलाफ  मामला दर्ज करवाकर लाइसेंस रद्द किया गया है। वरिष्ठ दवा नियंत्रण अधिकारी तनेजा का कहना है कि नशीली दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ  इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पिछले दिनों भी शहर में इस तरह की दवाइयां बेचने वाले 10 दुकानदारों के लाइसेंस कैंसिल किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें