फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी करेंसी के चक्कर में गंवाए पौने सात लाख

Sat, 09 Nov 2013 07:28 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना शहर सिरसा पुलिस ने राजकीय नेशनल कॉलेज में कार्यरत भौतिकी विज्ञान विभाग की प्रोफेसर पंकज पंडित के साथ हुई लाखों की ठगी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया। एक आरोपी कोे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी हासिल की जा सके।


गत 28 अक्तूबर 2013 को प्रो. पंकज पंडित के पास एक फोन कॉल आई थी। फोन करने वाले ने बताया कि उनके नाम से मुंबई में विदेशी करेंसी का पार्सल आया है। उसे भारतीय करेंसी में परिवर्तित करने के लिए उन्हें खाता नंबर में 12 लाख रुपये जमा करवाने होंगे।

प्रोफेसर ने 28 और 29 अक्तूबर को बताए गए खातों में छह लाख 78 हजार 920 रुपये जमा करवा दिए। बाद में उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने 30 अक्तूबर 2013 को शहर थाना सिरसा में धारा 420, 406 के तहत अभियोग दर्ज करवाया।
विज्ञापन



मामले की जांच शहर थाना के उपनिरीक्षक रोशन लाल को सौंपी गई थी। पुलिस ने जांच के दौरान महत्वपूर्ण सुराग जुटाए और उन सुरागों के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पकडे़ गए आरोपियों की पहचान अमर निवासी गांधी नगर उदयपुर, अब्दुल गफ्फार निवासी किशनपुठ उदयपुर और दीपक गहलोत निवासी नलवाड़ा उदयपुर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर छह लाख 28 हजार 920 रुपये की राशि बरामद कर ली गई है।

ठगी की बाकी राशि बरामद करने के लिए और इस घटनाक्रम से जुड़े अन्य लोगों के बारे में विस्तार से पूछताछ करने के लिए तीनों आरोपियों को एसीजेएम पवन कुमार की अदालत में पेश किया गया जहां से दीपक गहलोत को तीन दिन के रिमांड पर ले गया है जबकि अन्य को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें