फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली चाय पिलाई और बैग उड़ाया

Sat, 09 Nov 2013 07:22 PM IST
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भैंस खरीदने के लिए उत्तर प्रदेश से डबवाली आ रहे पशुपालक को दो लोगों ने नशीली चाय पिला कर बेहोश कर दिया। आरोपी उसका बैग उठाकर ले गए जिसमें 3.57 लाख रुपये थे। पुलिस ने पीड़ित के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश के खुर्जा निवासी पशुपालक उस्मान उर्फ मुन्ना चौधरी शनिवार सुबह बस अड्डा में वर्कशॉप के पास बेहोशी की हालत में मिला। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। काफी उपचार के बाद पशु व्यापारी को होश आया। उसने बताया कि वह दूध का व्यापार करता है।

शुक्रवार रात करीब 12 बजे वह दिल्ली से डबवाली के लिए बस में बैठा। उसने रविवार को मंडी किलियांवाली में भरने वाली पशु पैठ से भैंस खरीदनी थी। उसके पास 3.57 लाख रुपये थे। जिसे एक थैले में डालकर अपने पेट के साथ बांध रखा था।
विज्ञापन


उसने बताया कि दिल्ली से ही उसके साथ बस में दो लोग सवार हुए थे। फतेहाबाद के पास उन्होंने उसे चाय पीने के लिए दी। उसे नींद आने लगी। बाद में उसके साथ क्या हुआ वह नहीं जानता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें