फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: निजी शैक्षणिक संस्थानों को प्रॉपर्टी टैक्स में मिलेगी एक वर्ष की छूट

Tue, 09 Nov 2021 11:48 AM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में अब निजी शैक्षणिक संस्थानों के लिए नया नियम बनाया गया है। जिसके तहत उन्हें प्रॉपर्टी टैक्स में एक साल तक की छूट दी गई है। यह जानकारी शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने दी। इससे निजी संस्थानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
अनिल विज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने निजी शैक्षणिक संस्थानों को संपत्ति कर (प्रॉपर्टी टैक्स) में एक वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया है। एक वर्ष की छूट से राज्य में स्थापित निजी शैक्षणिक संस्थानों को 23.50 करोड़ रुपये का लाभ होगा। यह जानकारी शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सरकारी शैक्षणिक भवनों को भी पहले ही संपत्ति कर में एक वर्ष की छूट दी गई है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ बोले: हरियाणा के प्रत्येक जन को भाजपा सुनाएगी मन की बात
विज्ञापन


इस निर्णय से राज्य के 88 निकायों के 8986 शैक्षणिक संस्थानों को लगभग 33.85 करोड़ रुपये का लाभ होगा। विज ने बताया कि राज्य सरकार को फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल वेलफेयर ऐसोसिएशन द्वारा इस संबंध में एक मांग पत्र प्राप्त हुआ था। जिस पर विचार करते हुए राज्य सरकार ने इस संबंध में यह छूट देने का निर्णय लिया है

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें