फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

Thu, 02 Jan 2014 08:41 PM IST
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली की रामनगर कॉलोनी में मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए मकान मालिकों ने मोहल्लावासियों को साथ लेकर वीरवार को उपमंडलाधीश कार्यालय के सामने जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


एसडीएम ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच करवाई जाएगी और जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इंदु शर्मा, ज्ञानी ज्ञान सिंह, कुलदीप शर्मा, राजू, साहिल, भारत भूषण, अमित, नवज्योति, प्रेम कुमार, प्रकाश, अनुसुइया शर्मा, बिमला देवी, राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में मोहल्लावासी नारेबाजी करते हुए उपमंडलाधीश कार्यालय पहुंचे।

उपमंडलाधीश सतीश कुमार को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इंदु शर्मा पत्नी भारत भूषण शर्मा ने एसडीएम को बताया कि बुधवार शाम को वे अपनी बेटी नवज्योति के साथ मकान में बैठी हुई थी। गांव डबवाली निवासी सुखपाल सिंह, मौजगढ़ निवासी प्रिंस, राजेंद्र बिश्नोई हथियारबंद होकर अपने 30-40  अन्य साथियों के साथ वहां आए।
विज्ञापन


आरोपियों ने उन पर हथियार तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। हथियारों के बल पर घर की एक  दीवार तोड़नी शुरू कर दी। उनके चंगुल से छूटकर वे शहर थाना में पहुंची। पुलिस ने मौके पर आकर आरोपियों को खदेड़ा लेकिन  कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


आरोपों को बताया निराधार  
राजेंद्र बिश्नोई ने बताया कि उन्होंने जमीन की खरीद करने से पूर्व कानूनगो से निशानदेही करवाई थी। कानूनगो की रिपोर्ट के आधार पर पांच मरले जमीन खरीदी।

उनकी जमीन का खसरा नंबर 1103 है। दूसरे पक्ष की जमीन का खसरा नंबर 1109 है। उनके पास पांच मरलों की रजिस्टरी है। उन पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।

मामले की जांच होगी
मामले की जांच करवाई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-सतीश कुमार, उपमंडलाधीश 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें