असंध रोड पर रविवार को रात करीब 7:45 बजे सफीदों की ओर से आ रहे एक बाइक पर सवार दो युवकों को पीछे से आल्टो कार चालक ने टक्कर मार दी। जिस कारण दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि दोनों युवकों की मौत हो गई, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टी नहीं की। वहीं सिविल अस्पताल में भी इसकी सूचना नहीं है।
जांच अधिकारी व प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दोनों युवक सफीदों की तरफ से आ रहे थे। उनके पीछे एक आल्टो कार चालक भी था। कार चालक तेज रफ्तार में था, जिसने दोनों को पीछे से टक्कर मारी। बाइक सवार दोनों युवकों की देर रात तक पहचान नहीं हो सकी है। कार व बाइक दोनों वाहनों का रजिस्ट्रेशन नंबर जींद के सफीदों का है। असंध नाका चौकी के इंचार्ज एवं जांच अधिकारी एसआई अतर सिंह ने बताया पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया और छानबीन शुरू कर दी है।