फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री जा रहे ठेकेदार पर 10 युवको ने किया डंडो से हमला, 1.20 लाख लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
राज नगर में घर से फैक्टरी जा रहे ठेकेदार से मारपीट कर 10 युवकों ने एक लाख 20 हजार रुपये लूट लिए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। युवक ने पहले सामान्य अस्पताल में उपचार कराया, उसके बाद उसने आठ मरला चौकी पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

ठेकेदार सागर निवासी राज नगर ने बताया कि वह गोहाना रोड पर एक फैक्टरी में काम करता है। वह रविवार दोपहर को खाना खाकर घर से फैक्टरी के लिए चला था। करीब एक बजे रास्ते में दो युवकों ने चलती बाइक पर उसपर डंडे से वार किया। बाइक असंतुलित हुई और वह सड़क गिर गया। तभी 8-10 अन्य युवक लाठी-डंडे लेकर मौके पर आए और उसपर हमला कर दिया। सागर के अनुसार उसकी जेब में लेबर की पेमेंट के एक लाख 20 हजार रुपये नकद थे, जिनको वह लूटकर फरार हो गए।
शिकायत मिली है, जिसकी गहनता से जांच जांच की जा रही है। प्राथमिक पूछताछ में जांच में सामने आया है कि यह मारपीट का मामला है। लूटपाट का कोई तथ्य सामने नहीं आया है। जांच में जो भी सामने आता है उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कृष्ण कुमार, आठ मरला चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें