फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल से खाना खाकर घर लौट रहे दोस्तों पर चार बदमाशों ने किया रॉड से हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। यमुना एनक्लेव के पास रविवार रात चार बदमाशों ने ई-रिक्शा सवार पांच दोस्तों का रास्ता रोककर रॉड से जानलेवा किया। इससे वे घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्होंने सेक्टर 13-17 थाने की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पठ्ठान मोहल्ला निवासी सागर ने बताया कि वह रविवार को अपने दोस्त मोहित, दीपक, राहुल और सन्नी के साथ ई-रिक्शा में आहुजा ढाबे पर खाना खाने गया था। घर लौटते समय रात करीब 12.40 बजे यमुना एनक्लेव के पास स्कूटी पर सवार होकर चार बदमाश आए और बिना कुछ पूछे मारपीट शुरू कर दी। एक आरोपी ने लोहे के रॉड से उसके मुंह, सिर और दूसरे ने दोस्त सन्नी की आंख पर वार किया। इसके बाद बदमाश दोबारा एरिया में न दिखने की धमकी देते हुए चले गए। घायलों ने सामान्य अस्पताल में इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें