फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का नाले में मिला शव, हत्या का आरोप

Thu, 09 Jul 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना सदर के अंतर्गत बबैल नाले में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है और परिवार के एक चाचा पर शक जताया है। युवक आठ-दस दिन से लापता था। थाना सदर पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।

मामला थाना सदर के अंतर्गत का है। पुलिस को बुधवार देर रात को बबैल नाले में एक शव मिलने की सूचना मिली। थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाला। पुलिस ने शव की शिनाख्त 20 वर्षीय अजय निवासी तहसील कैंप के रूप में की और शव को शवगृह में रखवाकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि अजय का उसके चाचा के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था और वह आठ-दस दिन से लापता था। उन्होंने उसके चाचा पर ही हत्या करने का शक जताया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर डॉक्टरों से पोस्टमार्टम कराने की बात रखी। डॉक्टरों ने शव की स्थिति को देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वर्जन
बबैल नाले में अजय निवासी तहसील कैंप का शव बरामद किया है। परिजनों ने उसकी हत्या का शक जताया है। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने शव पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का फैसला लिया है।
नरेंद्र कुमार, प्रभारी, थाना सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें