फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में नहीं कटेंगे चालान, पुलिस पीछे हटी

Wed, 08 Jul 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस बाजारों और रिहायशी क्षेत्र में चालान काटने के मामले में एक कदम पीछे हट गई है और यहां पर चालान न काटने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने भी व्यापारियों व उद्यमियों की कानून से संबंधित हर समस्या का समाधान करने का भरोसा दिलाया है।

शहर के उद्यमी और व्यापारी दिन-रात के चालानों के मामले में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा से मिले। उन्होंने काफी देर तक अपनी मांगों को एसपी के सामने रखा। उन्होंने कहा कि शहर के बाजारों व रिहायशी क्षेत्र में लगातार चोरी हो रही हैं।

चोरों के आतंक से दुकानदारों और शहरवासियों को जान व माल की चिंता सताने लगी है। पुलिस अधिकारियों को कई बार अपनी मांग रख चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि अधिकारी नियम लागू कर देते हैं, लेकिन व्यवस्था बनाने नहीं पहुंचते।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस दिन-रात चालान करने में लगी हुई है। यहीं नहीं पुलिसकर्मी बाजार व रिहायशी क्षेत्रों में भी खड़ी होकर चालान कर रही है। पुलिस के इस कदम से बाजार में ग्राहकों का जाना कम हो गया है। पुलिस के इस कदम से उनके ऊपर पहले से मंदी की मार के चलते परेशानी दोगुना हो गई है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने उनकी बातों को ध्यान से सुना और बाजार और रिहायशी क्षेत्र में चालान न करने का भरोसा दिलाया और शहर की सुरक्षा को लेकर मिलजुलकर हर संभव कदम उठाने की कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें