फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की खुशी में मॉल से कपड़े खरीदकर बाहर निकले युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद की खुशी में सेक्टर 25 स्थित मित्तल मेगा मॉल से कपड़े खरीदकर बाहर निकले युवक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक यहां अपने दोस्त का इंतजार कर रहा था। दोस्त ने चांदनीबाग थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

गांव रिसपुर निवासी आबिद ने बताया कि नौ जुलाई को वह अपने चचेरे भाई सद्दाम 24 पुत्र रहिसुदीन के साथ मित्तल मेगा मॉल में ईद के लिए कपड़े खरीदने के लिए आए थे। वह रात नौ बजे सद्दाम पार्किंग से बाइक बाहर निकालकर उसका इंतजार कर रहा था। तेज रफ्तार ट्रक ने सद्दाम को टक्कर मार दी। जिससे सद्दाम सड़क से नीचे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। वह स्थानीय लोगों की मदद से उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि सद्दाम खुद फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता था। उसकी डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। पत्नी गर्भवती है, कुछ ही दिनों में घर में खुशियां आने वाली थी कि इससे पहले हादसा हो गया। सद्दाम तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के दोस्त के बयान पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें