फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 किलो 600 ग्राम गांजापत्ती के साथ आरोपी समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स सेल ने 13 किलो 600 ग्राम गांजा पत्ती के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मादक पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता था। वह पैदल-पैदल मादक पदार्थ लेकर करनाल से बाबरपुर मंडी की तरफ आ रहा था, इसी बीच उसे पुलिस ने काबू किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी कि पहचान करनाल के बुढ़ाखेडा निवासी सूरजभान के रूप में हुई। आरोपी कोहंड की तरफ से कंधे पर प्लास्टिक का कट्टा रख पैदल आ रहा था। सामने खड़ी पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा तो उसे मौके पर ही काबू कर लिया। नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आरोपी के कट्टे की तलाशी ली तो गांजा पत्ती (मादक पदार्थ) बरामद हुआ। बरामद गांजा पत्ती का वजन करने पर 13 किलो 660 ग्राम पाया गया। पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि वह गांजा पत्ती बीरू निवासी टेहा बस्ती, नारायणगढ़ अंबाला से खरीद कर लाया था। आरोपी सूरजभान की निशानदेही पर पुलिस टीम ने नशा सप्लायर आरोपी बीरू को रविवार सुबह बुढ़ा खेड़ा करनाल से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें