पानीपत। रेलवे स्टेशन पर वीरवार को सुबह प्लेटफार्म-2 पर भटिंडा एक्सप्रेस की चपेट में आने से 55 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। ट्रेन अंबाला की तरफ से आ रही थी और दिल्ली जा रही थी।
जीआरपी थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि स्टेशन के प्लेटफार्म-2 पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।