फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल लेकर चुनावी माहौल देखने आए थे युवक, दोनों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। समालखा नगर पालिका चुनाव में दो युवकों को लाइसेंसी पिस्तौल के साथ पकड़ा गया था। इन युवकों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वो चुनावी माहौल देखने आए थे। उनको पता नहीं था कि आचार संहिता में पिस्तौल लाना मना है। समालखा थाने की पुलिस ने पिस्तौल को कब्जे में ले लिया। सोमवार को दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। उन्हें सोमवार को कोर्ट में पेेश किया गया।
विज्ञापन

समालखा पुलिस को चुनाव ड्यूटी के दौरान महाराजा अग्रसेन स्कूल अनाज मंडी में एक युवक अपनी बेल्ट में असलहा टांगे दिखाई दिया था। उसे काबू कर लिया गया। युवक ने अपनी पहचान विनय पुत्र सुशील कुमार निवासी सैनी कॉलोनी कच्चा फाटक मॉडल टाउन के रूप में बताई। पिस्तौल के बारे में उसने बताया कि रिवाल्वर उसके साथी गांव जलालपुर निवासी सुशील पुत्र महेंद्र सिंह की है। पिस्तौल लाइसेंसी है। वह चुनावी माहौल देखने यहां आए थे। सुशील भी यहीं पर विनय के साथ खड़ा था। दोनों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया था। पिस्तौल से पुलिस को सात गोलियां भी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें