फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक पर तेजधार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में गए एक युवक पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियार से सिर पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस मामले में पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ईदगाह कॉलोनी निवासी बलजीत कुमार ने बताया कि 12 जून को रात करीब आठ बजे वह सब्जी लेने के लिए असंध पुल के नीचे गया था। इसी बीच सन्नी, राहुल, गौरी और अन्य युवक आए और गालीगलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने हाथ में लिए तेजधार हथियार से सिर पर हमला कर दिया। राहुल और गौरी ने लात-घुस्सों से मारपीट की। उसने शोर मचाया तो जय मौके पर पहुंचा। इसको देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। अजय ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे प्राथमिक इलाज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें