फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट मांगने वाला युवक बाइक लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। लिफ्ट लेकर बाइक पर बैठा आरोपी युवक ही बाइक लेकर फरार हो गया। वारदात दशहरा पर्व की है। जब एक युवक किराना की दुकान से सामान लेने के लिए जा रहा था। आरोपी युवक ने रास्ते में लिफ्ट ली, युवक किराना की दुकान पर पहुंचकर सामान खरीदने लगा और इसी बीच आरोपी बाइक चोरी कर फरार हो गया।
विज्ञापन

सनौली रोड काशी गिरी मंदिर निवासी कमल कुमार ने बताया कि दशहरे पर दोपहर दो बजे उसका लड़का केशव घर से बाइक लेकर सेक्टर 12 स्थित एक दुकान से सामान लेने के लिए गया था। रास्ते में बेटे से एक अज्ञात युवक ने लिफ्ट ली और उसे गांव उझा ले गया। जहां पर बेटे ने बाइक खड़ी कर एक दुकान से सामान खरीदा और लौटा तो बाइक चोरी मिली। लिफ्ट मांगने वाला युवक बाइक चोरी कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें