मृतक के भाई अशोक ने बताया कि ने बताया कि उसके दो भाई मुकेश और राकेश है। उनके पिता की काफी समय पहले मौके हो चुकी है। वहीं कोरोना में उनकी मां की भी मौत हो गई थी। उसके दो मकान हैं। जिसमें एक मकान में अशोक और एक मकान में मुकेश का परिवार रहता है। उसके तीन बच्चे दो बेटे और एक बेटी हैं। वहीं राकेश की पत्नी करीब छह साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी।
राकेश बिजली मिस्त्री है और वह भी मुकेश के हिस्से वाले मकान में ही अलग रहता है। उनके मकान के सामने ही एक खाली प्लाट भी है। राकेश और मुकेश में काफी समय से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले उनकी पंचायत हुई थी। जिसमें खाली प्लाट को राकेश के हिस्से में दे दिया था। लेकिन वह इस बात से खुश नहीं था। जिस कारण वह लगातार मुकेश के साथ विवाद करता था।
भाभी की आंखों देखी: 'डयूटी से मैं आई थी, देवर ने कहा मैं उसे मार दूंगा'
मृतक की भाभी ने बताया कि वह शाम को पांच बजे डयूटी से आई थी और अपने मकान में बैठी थी। उसी समय देवर राकेश उसके पास आया और कहा कि वह मुझे गाली दे रहा है आज में उसे मार दूंगा। मैंने उससे कहा कि कुछ नहीं कहना। लेकिन उसके सिर पर खून सवार था। वह घर में गया और मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। वह दरवाजे पर खड़ी चिल्लाती रही लेकिन उसने एक न सुनी और हमला करता रहा।
पत्नी चली गई थी छोड़कर
परिजनों ने बताया कि राकेश का भी विवाह हो गया था। लेकिन, करीब पांच साल पहले उसकी पत्नी छोड़कर चल गई थी। उसका एक बेटा भी है वह भी पत्नी के साथ ही रहता है। राकेश अकेला ही रह रहा था।
यह है मामला
थाना औद्योगिक सेक्टर-29 क्षेत्र में घर के बंटवारे के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को सिर में कुदाल मारकर मौत के घाट उतार दिया। दो भाइयों मुकेश व राकेश के बीच में काफी समय से घर के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।
गुरुवार शाम को दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। शाम को करीब पांच बजे राकेश ने मुकेश के सिर में कुदाल से कई वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हत्या की सूचना पर पुलिस विभाग में खलबली मच गई। डीएसपी यातायात तुरंत पुलिस और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, हत्या आरोपी की तलाश में तीन टीमों का गठन किया गया है।
संबंधित वीडियो-
यह भी पढ़ें- 14 साल की किशोरी बनी मां: 13 साल में फूफा और बुआ ने कर दी थी शादी, आरोपी पति गिरफ्तार